राजनेताओं की पेंशन खत्म किया जाना चाहिये: शमी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_502.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राजनेताओं की पेंशन को खत्म किया जाना बहुत जरूरी है। वर्ष
2004 के बाद से सरकारी कर्मचारियों की पेंशन तो खत्म कर दी गयी, लेकिन
राजनेताओं की पेंशन अभी भी जारी है। जनता की परेशानियों से ज्यादा अपना
बैंक बैलेंस सम्भालने में राजनेता दिन रात लगे रहते हैं। यह बात आज
स्थानीय प्रतिष्ठित टेस्टीबाइट रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रेस वार्ता के
दौरान मोहम्मद शमी ने कहीं। श्री शमी आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में
बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा दाखिल
करेंगे। श्री शमी स्नातक हैं। श्री शमी मूलतः जनपद हरदोई के निवासी हैं
और जनपद लखनऊ में एक व्यवसायी हैं। श्री शमी ने प्रेस प्रतिनिधियों के
सवालों का बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। श्री शमी ने कहा कि वर्तमान समय
में राजनीति का स्तर जिस प्रकार गिरता जा रहा है, उससे जनता का आक्रोश
दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। जनता परिवर्तन चाहती है। बाराबंकी विधानसभा से
ही चुनाव लड़ने की वजह पर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में श्री शमी ने बड़ी
ही बेबाकी से जवाब दिया कि बाराबंकी से उनका काफी पुराना लगाव है।
व्यावहारिक दृष्टिकोण से उनके कई करीबी बाराबंकी में ही हैं। उन्होनें
कहा कि बाराबंकी की सरजमीं हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचायक है।
जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित के कामों में ज्यादा रूचि पैदा न होने का
कारण उन्होनें राजनेताओं की धनलोलुपता को बताया। उन्होनें कहा कि
विधायकों, सांसदों आदि को जो विकास निधि क्षेत्र के विकास हेतु दी जाती
है, उसका 40 प्रतिशत भी वे क्षेत्र के विकास में खर्च नहीं करते हैं।
श्री शमी ने विश्वास दिलाया है कि वे बाराबंकी की जनता के साथ हर पल, हर
क्षण खड़े रहेंगे। बाराबंकी विकास के पथ पर दिनरात बढ़ता रहेगा।

