किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_765.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत कल देर शाम खाना देकर वापस लौट
रही एक किशोरीे के साथ दो लोगो ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के
चिल्लाने पर युवक भाग खड़े हुए। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कल देर
शाम गांव के बाहर स्थित कुटी पर रहने वाले अपने बाबा को खाना देने गयी
हुई थी। खाना देकर वापस लौटते समय रास्ते में स्थित एक तालाब के पास पहले
से घात लगाए बैठे गांव के ही मायाराम व उसके साथी ने किशोरी को दबोच लिया
और बुरी नीयत से गेंहू के खेते में खींच ले गए। इसी बीच मौका पाकर बालिका
ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़ें। ग्रामीणो को
आते देख युवक भाग खड़े हुए। आज सुबह पीड़िता को लेकर उसके परिजन थाने आए और
नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपितो की तलाश शुरू कर दी है।

