खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग प्रशिक्षण 31 मार्च से
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/31.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद में अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को ड्राइंग और
प्रिटिंग में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग प्रशिक्षण देगा। यह जानकारी देते
हुए खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग लखनऊ के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण
कार्यक्रम क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम कैम्पस में संचालित किया जायेगा।
निदेशक ने बताया कि 14 वर्ष से 50 वर्ष के बीच की आयु वाले अनुसूचित जाति
के बेरोजगार लोगों के लिए खादी के वस्त्रों की रंगाई और छपाई हेतु दो माह
का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 31 मार्च से 30 मई तक
चलेगा, जिसमें प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को प्रति माह 1500 रू0
छात्रवृत्ति दी जायेगी। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए योग्यता
हाईस्कूल होना चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए
रू0 98 हजार तथा शहरी क्षेत्र के लिए रू0 1 लाख 20 हजार तक होनी चाहिए।
आय प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से आय के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र जारी
होना चाहिए। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी प्राचार्य खादी
ग्रामोद्योग विद्यालय पटरंगा बाराबंकी से सम्पर्क कर सकते है। प्राचार्य
का मोबाइल नम्बर-9984776852, 9453952790 व 9889654595 एवं दूरभाष
नम्बर-05241231304 है। इस नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

