होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के दिये गये निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_839.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। होली त्यौहार पर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के
मद्देनजर थाना वार अधिकारियों की मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गयी है।
जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने ड्यूटी स्थल पर
निर्धारित समय से पहंुचकर अपने क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने
हेतु सौपे गये उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। प्रतिस्थानी के आये बिना
अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगे। सभी थानाध्यक्ष मजिस्ट्रेट ड्यूटी से
सम्बन्धित अधिकारी के थाने पर मौजूदगी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के
शिविर कार्यालय पर रिपोर्ट करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों
को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत थानों में शान्ति
व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के साथ भ्रमणशील
रहते हुए शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने संवेदनशील
स्थानों पर अधिकारियों को स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया
है। कुल 25 अधिकारी स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाये गये है। इसके
अलावा 18 अधिकारी आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किये गये है, जो
सम्बन्धित उपजिला मजिस्टेªट से निरन्तर सम्पर्क में रहेगे। पुलिस अधीक्षक
अब्दुल हमीद द्वारा होली के त्यौहार को देखते हुए स्पेस्फिक रूप से पुलिस
फोर्स की तैनाती की गयी है। होली त्यौहार के मद्देनजर अधिकारियांे की
थानावार मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगी, संवेदनशील स्थानों पर स्ट्रैटिक
मजिस्ट्रेट लगे।

