aajtaktimes

प्रधान पुत्र हत्याकाण्ड को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल आक्रोशित


जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में होलिका की रात ग्राम प्रधान शीला गुप्ता के पूर्व बीडीसी पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता की निर्मम हत्या की निंदा किया। साथ ही शोक संतप्त परिवार में जाकर ढांढस बंधवाते हुये दूरभाष के माध्यम से गृह सचिव कमल सक्सेना, आईजी जोन वाराणसी एसके भगत एवं डीआईजी वाराणसी डा. संजीव गुप्ता सहित आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह से हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। व्यापारी नेताओं के अनुसार इस पर सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया। पदाधिकारीद्वय ने आरोप लगाया कि परिजनों के अनुसार प्रेमचन्द्र गुप्ता ने मृत्यु से पहले नामजद अभियुक्तों का नाम लिया था लेकिन थाना पुलिस ने उसका मजिस्टेªटी बयान दर्ज नहीं कराया। इतना ही नहीं, पोस्टमार्टम के बाद आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।

Related

UP 3968907274156238020

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item