जावेद सिद्दीकी का सामाजिक एवं राजनैतिक सफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_814.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ता व युवा नेता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी को सदर विधानसभा का प्रत्याशी बनाकर जहां जनता में क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगा दिया, वहीं जिले के सभी दलों में हलचल भी पैदा कर दिया। जावेद जिले में सरल व स्वभाव के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं जिनका परिवार दो पीढ़ी से समाजसेवा में लगा हुआ हैै। निर्धन व असहाय लोगों की मदद करना ही परिवार की आदत बन गयी है। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर भदेठी गांव के निवासी मो. जावेद ने विगत 10 वर्ष पूर्व राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा। जब उन्हांेने सपा के झण्डे तले लोगों को पार्टी की योजनाओं के प्रति जागरूक करने का वीणा उठाया और जनता के बीच जाकर उनके दुःख-दर्द को बांटने लगे तो पार्टी ने जिला सचिव पद पर आसीन कर दिया। इसके बाद वह समय-समय पर असहायों की मदद देने का वीणा उठाा। इसके पहले जौनपुर-आजमगढ़ सीमा पर स्थित बेसव नदी पर लाखों रुपये की लागत से उन्होंने 2 पुल का निर्माण कराया जिससे दो दर्जन से अधिक गांव के ही नहीं, बल्कि दो जिलों के लोगों को राहत मिली। इसके अलावा सोंगर, भादो, जमुहाई, कयार, भदेठी गांव के नालों पर छोटे-बड़े पुलों का निर्माण कराया जिसके चलते जनता के बीच जावेद काफी लोकप्रिय हो गये। मस्जिद ही नहीं, बल्कि मन्दिरों के निर्माण में ये भरपूर सहयोग देते हैं। अब तक जावेद कोई चुनाव खुद तो नहीं लड़े लेकिन लोगों को सहयोग देकर जरूर लड़वायें। एक ओर इनका परिवार सैकड़ों बीघे पर खेती करके किसान के रूप में पहचान बनायी है तो दूसरी ओर सिंगापुर में बड़े व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं। वहां मिनी इण्डिया के नाम से 6 किलोमीटर में मार्केट फैला हुआ है। समाजवादी पार्टी हाई कमान ने एक बार जुझारू कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित करके जनता के बीच सकारात्मक संदेश दिया है जिसके लिये जनता पूरी तरह से बेताब दिखी थी।

