कोचिंग सेन्टर के छात्र समारोह में सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_392.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लक्ष्य अगर नजरों से ओझल न होने दिया जाये तो सफलता अवश्य
मिलती है। उक्त बातें होली मिलन समारोह में छात्रों को सम्बोधित करते हुए
प्रशिक्षक अशोक कुमार ने व्यक्त किये। जनपद के छात्रों को प्रतियोगिता
में माहिर बनने वाली संस्था प्रकाश कोचिंग सेंटर पर होली मिलन समारोह का
आयोजन किया गया। आवास विकास कालोनी लखनऊ रोड पर स्थित श्री साई प्लाजा
में लगभग नौ महीने से संचालित कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगिता में चयनित हुए
75 प्रतिशत विद्यार्थियों में सलीम, प्रियंका, प्रतिमा, पूर्णिमा,
अभिषेक, अराधना, नीरु, अमित रावत आदि व यूपीएसएसएससी में राममिलन वर्मा,
शिव वरदान सिंह, जितेन्द्र वर्मा तथा संस्थान से लोवर पीसीएस में आबकारी
निरीक्षक पद पर चयनित अविनाश को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस
अवसर पर कोचिंग संचालक कुलदीप, रेनू वर्मा, रामानन्द, अशोक, उपेन्द्र,
अवधेश कुमार व सचिन श्रीवास्वत आदि लोगो ने गले मिलकर छात्रों को बधाई
दी।
