aajtaktimes

सर्वसमाज को मिलेगी शिक्षा तभी होगी तरक्की: सुरेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जब तक शिक्षा सम्पूर्ण समाज के सामान्य वर्गों को सर्वसुलभ
नहीं होगी, तब तक देश व प्रदेश तरक्की नही कर सकता। उक्त विचार विकास
खण्ड बंकी में ब्लाक संसाधन केन्द्र बंकी परिसर में आयोजित पूर्व
माध्यमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का विद्यालय उत्सव एवं
स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम के अर्न्तगत सदर सुरेश यादव ने मुख्य
अतिथि के रूप में व्यक्त किये। सुरेश यादव ने आगे कहा कि प्राथमिक स्तर
पर एक जैसी और भातृ भाषाओं के माध्यम से अनिवार्य शिक्षा होनी चाहिए,
जिसकी समाजवादी पार्टी हमेशा पक्षधर रही है। देश की आजादी के समय ही
प्राथमिक स्तर की शिक्षा की समानता पर जोर दिया गया होता, तो शायद भारत
की 35 प्रतिशत आबादी को आज निरक्षरता का कलंक नहीं ढोना पड़ता। इसलिए
प्राथमिक स्तर पर विषम शिक्षा का खात्मा आवश्यक है। रोजगार के विशेष अवसर
तथा बिना शुल्क सभी स्तर पर छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की व्यवस्था किये
बिना हम कभी देश की व्यापक तरक्की के अपने लक्ष्य को पूरा नही कर सकते।
इसलिए सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवकों को रोजगार देना शुरू कर दिया
है। उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक ने विद्यालय के बच्चों को प्रशस्ति
पत्र एवं अंक पत्र भी वितरित किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी पीएनसिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा, अरूणेन्द्र
कुमार वर्मा, मो. रिजवान संजय, आलोक कुमार, मनोज श्रीवास्तव, मो. उबैद
अश्शू, व बृजेश वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 2916239674695709364

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item