aajtaktimes

लापरवाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने घेरी सदर कोतवाली


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए
शुक्लई गांव के आक्रोशित लोगों ने कोतवाली सदर का घेराव किया। मौके पर
पहुंचे एसपी अब्दुल हमीद व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने
लोगों को जल्द गिरफ्तारी करवाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के शुक्लई गांव निवासी फैयाज की विगत् 26
फरवरी को हत्या कर दी गयी थी। गांव वालों ने ही दो हत्यारों को पुलिस के
हवाले किया था। शेष फरार चल रहे दो हत्यारों को कोतवाली पुलिस भूल गयी।
मृतक की पत्नी मोमिना के साथ दर्जनों महिलाए व पुरुष बुधवार को कोतवाली
जा पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरु
कर दिया। मृतक के परिजनों व गांव वालों का आरोप है कि जैदपुर थाने के
मंगरल गांव निवासी तालिब पुत्र जब्बार व जैद को पुलिस जानबूझ कर गिरफ्तार
नही कर रही है। ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि पुलिस इन लोगों से
साठ-गांठ कर नाम निकालने की तैयारी कर रही है। धरना प्रदर्शन की खबर पर
पहुंचे एसपी अब्दुल हमीद व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने
समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। एसपी ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी
का आश्वासन दिया है।

Related

UP 3974583902884561328

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item