निबलेट चौराहे का नाम अब्दुल कलाम रखने की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_276.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव को सभासद जुबैर
जिम्मी ने हुई बोर्ड मीटिंग में सभासदो की सहमति से नगर पालिका चेयरमैन
को ज्ञापन दिया। अपने ज्ञापन में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी
एसके सिंह को बेगमगंज स्थित चौराहे, निबलेट चौराहे का नाम बदलकर स्व. डा.
अब्दुल कलाम आजाद चौराहा रखा जाये जो हमारे देश के महान मिसाइल मैन व
लोकप्रिय राष्ट्रपति थे। इस बात का समर्थन बोर्ड मीटिंग में मौजूद सभी
सभासदों ने किया और मांग प्रस्ताव चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी ने पास कर
दिया। इस समर्थन में सभासद अवध रस्तोगी, संजय जायसवाल, प्रद्युम्न यादव,
दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, बाबुल शुक्ला, सादिक हुसैन, ताज बाबा, शरीफ
राईन, सोन यादव आदि ने अपना पूर्ण समर्थन दिया और आग्रह किया कि कार्य
जल्द से जल्द कराया जाये।

