मनुष्य को अपनी आत्मा में प्रकाश पैदा करना चाहिये: फुलसन्दे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_573.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग पटेल पुरम में राकेश पटेल द्वारा एक
धर्म सभा का आयोजन किया गया। सतसंग में बाबा फुलसन्दे ने कहा कि जो
व्यक्ति बिना किसी कर्म के रहता है, उसका मन अंधकारमय हो जाता है। मनुष्य
को अपनी आत्मा में प्रकाश पैदा करना चाहिये। उन्होने कहा कि सच्चे गुरु
ने ईश्वरी ज्ञान का दिया जो तुम्हे थमाया है उसे बुझा मत देना तुम्हारे
संग-संग अनगिनत आत्माएं इस प्रकाश में परमेश्वर के महल तक जायेंगी। संसार
में आने के बार जीव इस संसार में अपनी मकसद को भूल गया है। किन्तु सत
पुरुष नही भूलते वे संसार में खोयी आत्माओं को चुगते-फिरते हैं उन फूलांे
की धूल झाड़ के परमेश्वर की अभ्यार्थना में अर्पित कर देते है। अन्त में
उन्होने कहा अपने राष्ट्र पर्व सदा न्यौछावर होने व उसकी सेवा के लिये
हमेशा तैयार रहना। सतसंग में आकाश पटेल, अनिकेश पटेल, रितिक पटेल, कपिल
यादव, मानस त्रिपाठी, नैमिष त्रिवेदी, सुमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

