aajtaktimes

शिक्षा शर्मसार: छात्रों को जबरन किया फेल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विद्यार्थियों को जबरन विद्यालयीय परीक्षा में जबरन फेल करने
का मामला प्रकाश में आया है। नगर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इण्टर
कालेज में अध्य्ायनरत कक्षा 11 एवं कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को कई
विषयों में अकारण फेल कर दिया गया। इस बाबत छात्र-छात्राओं ने आज
विद्यालय में जमकर हंगामा काटा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले
परीक्षार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन पर कई प्रश्न खड़े किये। छात्रों की
माने तो उक्त विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पूर्ण समय में न तो कोर्स ही
पूरा किया गया। वरन उनके भविष्य के साथ जमकर खिलवाड़ किया गया। छात्रों
द्वारा दिये गये शिकायती पत्र के अनुसार, कक्षा 11 के छात्रों को भौतिक
विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित में मुख्यतः फेल कर दिया गया। छात्रों
ने स्पष्ट रुप से कहा कि शिक्षक कक्षा दौरान हम लोगों को पढ़ाने से कतराते
थे। इतना ही नही शिक्षकों द्वारा साफ-साफ यह भी कह दिया गया था कि हम लोग
केवल चालीस बच्चों को ही पास करेंगे। इसके अलावा कोई भी छात्र पास नही
होगा। शिक्षकों की कथनी और करनी में समानता साफ नजर आयी। लेकिन इन
छात्रों के भविष्य के साथ विद्यालयीय प्रबंधन ने जमकर मजाक किया। छात्र
अब इस मांग पर अड़े हैं कि उनकी कापियों की पुनः जांच की जाये। ताकि सच
सबके सामने आये। छात्रांे द्वारा दिये गये शिकायती पत्र में इस बात पर भी
प्रकाश डाला गया कि उनका पूरा एक वर्ष अंधकारमय हो गया। छात्रों ने
शिक्षकों पर खुला आरोप लगाया कि जब हम लोग शिक्षकों से इस बाबत बात करने
गये तो उन्होने हम लोगों से गाली-गलौज से बात की। सभी छात्र कक्षा 11
(बी1) के हैं। छात्रों के अनुसार परीक्षा देने के बावजूद उन्हे अनुपस्थित
दिखाया गया। जबकि उन्होने परीक्षा दी थी। छात्रों के अनुसार भौतिक
विज्ञान फैसल सर, रसायन विज्ञान फिरोज, अंग्रेजी अनीश और जीव विज्ञान
इरफानउल्लाह पढ़ाते हैं। ज्यादातर छात्र इन्ही विषयों में फेल किये गये
हैं। इतना ही नही कक्षा 9 (डी-2) की छात्राएं भी फेल कर दी गयी। छात्राओं
ने बताया कि उन्होने परीक्षा दी लेकिन विद्यालय द्वारा कहा जा रहा है कि
तुमने परीक्षा नही दी क्योंकि कापी नही मिल रही है। आखिरकार परीक्षा
कापियां गयी तो गयी कहां। शिकायत करने वालों में कक्षा 9 की महरुन,
फिरदौश जहां, कक्षा 11 के सगीर, मोहित, सचिन, सद्दाम हुसैन, सुनील कुमार,
कुलदीप कुमार, विशाल यादव, रमन वर्मा, शक्ति, निर्मल, मोहित, अवधेश,
बलराम, आलमगीर, इमरान अली, शैलेन्द्र, शिवकुमार एवं राशिद अली सहित कई
छात्र सम्मिलित हैं। जब इस बाबत विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. एहरार से
बात की गयी तो उन्होने बताया कि छात्रों की शिकायत पर जांच की जायेगी।
यदि सत्यता पायी गयी तो दोषी शिक्षकों पर कार्यवाही होगी। कापियां खोने
की बात पर प्रधानाचार्य कोई जवाब नही दे पाये।

Related

UP 6809302235237311332

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item