जल्द शुरु होगी रेड सिग्नल फिल्म की शूटिंग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_421.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हिन्दी फीचर फिल्म रेड सिंग्नल की शूटिंग जल्द ही बाराबंकी व
लखनऊ में आरम्भ हो रही है। होटल, कालेज, व घर की सीन हेतु बाराबंकी का
चयन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए रेड सिग्नल फिल्म के
डायरेक्टर/प्रोड्यूसर विजय वर्मा ने बताया कि रायल प्लाज़ा मोटेल्स, सागर
इंस्टीट्यूट, श्रीराम वाटिका इत्यादि स्थलो पर अलग-अलग तिथि में शूटिंग
का निर्णय लिया गया। अनुमति की आसैपचारिकताएं पूर्ण होते ही बाराबंकी में
शूटिंग कार्य किया जायेगा। श्री वर्मा ने यह भी बताया कि फिल्म में लखनऊ
और बाराबंकी के कल्चर को विषय बनाया गया है। अपनी सकारात्मक सोच की ताकत
से एक नवयुवक कैसे सफल होता है यह संदेश दर्शको तक पहुॅचेगा।रेडसिग्नल
फिल्म पॉचो गानो की रिकार्डिंग बाम्बे में की जा चुकी है। कैलाश खेर, शान
शाहिद, माल्या एवं रवि त्रिपाठी ने गानो को आवाज दी है।

