सपा ही कराती है प्रदेश का चहुमुखी विकास: राजू
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_580.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश का चहुमुखी विकास मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व में हो
रहा है। प्रदेश की जनता का सपा सरकार के प्रति अटूट विश्वास एवं
जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत सपा आगामी 2017 के चुनाव में पुनः वापसी
करेगी। क्योकि सपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। उक्त विचार
आज सफदरगंज दरियाबाद मोड़ पर सपा नेता डा. अलीम, चेयरमैन अनवार अजीम, सेठ
मतलूब अंसारी, एवं हजारों समर्थकों के द्वारा भब्य स्वागत समारोह में
नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ’’राजू’’ ने व्यक्त किए।
तत्पश्चात् कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार ंिसंह एवं विधान परिषद
सदस्य राजेश यादव ने ग्राम चौरंगा में मॉ दुर्गा जी के भव्य नवीन मन्दिर
में मूर्ति स्थापना समारोह में सामिल हुए और मॉ की पूजा अर्चना कर
आर्शीवाद प्राप्त किया। स्वागत समारेह में मुख्य रूप से डा. अलीम, अनवार
अजीम चेयरमैन, लक्ष्मी चन्द्र यादव, जितेन्द्र बहादुर, शिवराम वर्मा, सेठ
मतलूब अंसारी, मुकेश वर्मा, मोलहेराम, ओसामा आदि हजारो की संख्या में
समर्थ मौजूद रहे।

