विधायक ने की असाध्य रोगी की आर्थिक मद्द
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_210.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा के विधायक रामगोपाल रावत ने शमा पुत्री मकबूल
के समुचित इलाज हेतु एक लाख दस हजार रूपये की आर्थिक मद्द कर शीघ्र
स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विकास खण्ड मसौली के ग्राम ज्योरी निवासिनी
असाहय रोग से पीड़ित शमा पुत्री मकबूल को विधायक राम गोपाल रावत ने अपनी
विधायक निधि से उपरोक्त धन राशि जारी की, कहा कि समाजवादी लोग समाजवादी
सरकार ऐसे लोगों की मदद करना सौभाग्य शाली मानेते है प्रदेश के युवा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच उनकी अपार क्षमता से ही आज ये सब सम्भव
हो पा रहा है। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि हम जानते है कि असाध्य
रोग से पीड़ित परिवार पैसे से टूट जाता है, अपने परिजन की जिन्दगी बचाने
के लिए सब कुछ लूटा देता है, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति पैसा न होने की
दशा में सोच सोच कर स्वयं बीमार हो जाता है ऐसे लाग चिन्ता न करे हम
समाजवादी लोग असाध्य रोग से बचाने के लिये रात-दिन आपके साथ है। जितने धन
की आवश्यकता होगी हम समाजवादी लोग देगंे यह है करनी व चरित्र अखिलेश
सरकार की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकील सिददीकी, ब्लाक प्रमुख
प्रतिनिधि मुख्तार शाह, उमाकान्त श्रीवास्तव, चन्द्रभान यादव, शरीफाबादी
शालू सिंह, लवकुश यादव, गुरू यादव गोपी चन्द्र, धमेन्द्र कुमार, बलराम,
राम शेखर यादव आदि उपस्थित रहे।

