मण्डप में लगी आग, गृहस्थी राख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_445.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के आलापुर के ग्राम बबुरिहा में शादी की
खुशियां चिराग में लगी आग में जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों ने दो घण्टे की
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परन्तु इस दौरान आग ने भयंकर तबाही
मचायी। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी
शिवप्रसाद के घर पर शादी में बनाये गये मण्डप पर चिराग जलाया गया था।
विगत् 11 मार्च को शिव प्रकाश के पुत्र अशोक कुमार की शादी सफदरगंज के
जकरिया गांव से हुई है। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का समस्त सामान जलकर
नष्ट हो गया। शिव प्रसाद के छोटे बेटे आशीष की कुछ दिनों पहले पेड़ से
गिरकर मौत हो गयी थी।


