aajtaktimes

भाकियू की बैठक में उठा आलू किसानों का मुद्दा

आज़मी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई की मासिक बैठक प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गोकुल नगर में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा ने किया बैठक में दरियाबाद समानान्तर ब्रान्च में जनपद की अन्य नहरों की तरह लगातार पानी चलाये जाने की मांग और शीतगृह मालिकों तथा जिला उद्यान अध्किारी की मिली भगत से मनमाने ढंग से आलू भंडारण किराया बढ़ा दिया जबकि किसान लगातार कई फसलों की बेमौसम बरसात, सूखा आदि से क्षति से वैसे भी पीड़ित है उपरोक्त दोनों समस्यओं की जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान कराया जायेगा इसका निर्णय बैठक् में लिया गया। इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की एक मुश्त समाधान योजना में सम्पूर्ण सरचार्ज माफी के बावजूद बिल के अलावा अतिरिक्त धनराशि वसूले जाने पर विरोध व्यक्त किया गया सभी किसानों द्वारा इस अवैध वसूली का विरोध किया गया और इसे किसानों का उत्पीड़न मानते हुए आन्दोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में छठें सामूहिक विवाह, निकाह संस्कार समारोह 2016 हेतु प्रचार-प्रसार व पंजीकरण शुरू करने हर माह 15 वीं तारीख को होने वाले महात्मा टिकैत स्वैक्षिक रक्तदान में नियमित भागीदारी करने गांव-गांव में संगठन विस्तार करने सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक् में जनपद व प्रदेश वासियों को आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रखते हुये होली का पर्व मनाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक मंें जिला अपाध्यक्ष दिनेश वर्मा लायक राम यादव, महामंत्री हौसिला प्रसाद वर्मा, कोषध्यक्ष प्रेमचन्द्र, संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, प्रचार मंत्री जागेश्वर आमीन सचिव राघेलाल, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, तहसील अध्यक्षों में रामसजीवन, रामसेवक, कृष्णा पाल, देवी दयाल, आलोक वर्मा अमर सिंह आदि मैजूद रहे।

Related

UP 7802703930665994968

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item