aajtaktimes

लोहिया गांव को भी नही बख्श रहे भ्रष्टाचारी

आज़मी रिज़वी 
बाराबंकी। विकास खण्ड बनीकोडर के लोहिया समग्र ग्राम अशरफपुर में नेडा विभाग द्वारा लगवाई गई घटिया क्वालिटी की सोलर लाइटो का खामियाजा ग्रामवासी भुगत रहे है। विभाग द्वारा लगवाई गई 2 दर्जन के करीब सोलर लाइटे मात्र सो पीस बनकर रह गई है। ग्रामीणो ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की हैं
   जानकारी के अनुसार शासन द्वारा वर्ष 2014-2015 में विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत आशरफपुर को लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत चुना गया था। इस ग्राम पंचायत में बने हुए लोहिया आवासो और प्रमुख स्थानो पर सोलर लाइट भी नेडा विभाग द्वारा लगवाई गई थी। इन में से कुछ लाइटें तो एक दो माह तक जली जबकि लगने के साथ ही जलने का नाम नही लिया। ग्राम वासियों ने इसकी कई बार शिकायत तहसील मुख्यालय में जा करके की लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नही दिया। ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव ने बताया कि नेडा विभाग द्वारा जितनी भी सोलर लाइट लगाई गई थी उन सब की क्वालटी घटिया थी उन्होंने बताया उदाहरण स्वरूप मेरे घर के सामने लगी सोलर लाइट है जिस दिन से सोलर लाइट लगी है आज तक नही जली है उन्होंने आगे बताया सोलर लाइट के नीचे जो टोल फ्री नम्बर लिखा हुआ है उस नम्बर पर कई बार शिकायते दर्ज करायी गई लेकिन नतीजा कुछ नही निकला।

Related

UP 6242371486808793549

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item