aajtaktimes

कोटेदारों का यूनिट खेल, कार्डधारक फेल

अज़मी रिज़वी 
बाराबंकी। कार्ड यूनिट के खेल में पूर्ति विभाग और कोटेदार तो पास हो गए लेकिन गरीब कार्ड धारक फेल हो गए। इस खेल में कोटेदारों की चांदी रही और इन कोटेदारो ने इस माह जमकर राशन की काला बाजारी की। पूरे माह कार्ड धारक अपनी यूनिट बनाने के चक्कर में तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर काटते रहे। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने मार्च माह से ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर दिया था। इस नियम में अन्योदय कार्ड धारको को तो नही छेंड़ा गया था लेकिन बीपीएल कार्ड धारको के ऊपर जैसे गाज गिर गई हो। इन कार्डधारको को पहले कार्ड के नाम पर 35 किलो राशन प्रतिमाह मिलता था लेकिन इधर जब मार्च माह से यूनिट का चक्कर चला तो बीपीएल कार्ड धारको को कुछ भी नही मिला। गांव की गरीब जनता से लेकर बीपीएल कार्ड धारक राशन सूची में अपना नाम और अपने परिवार के सदस्यों के नाम चढ़वाने की खातिर कोटेदार से लेकर जन सुविधा केन्द्र के सैंकड़ो चक्कर लगाए। कोटेदारो ने जहां कार्ड फीडिग के नाम पर 100 से लेकर 200 रूपए तक की अवैध वसूली यह कहकर कर ली कि तुम्हारा पैसा जब साहब पायेंगें उसके बाद ही तुम्हारा कार्ड फीड होगा और तुम्हारी यूनिट बढ़ेगी। जबकि जनसेवा केन्द्र में भी यही नजारा देखने को मिल रहा था। जितना मानक था उससे ज्यादा वसूली इन केन्द्रो के संचालन करने वालों ने की। विकास खण्ड सिद्धौर की शायद ही कोई ऐसी ग्राम पंचायत बची हो जहां पर कार्ड धारको को सही राशन मिला हो। घर में अगर 6 सदस्य थे कोटेदार और पूर्ति विभाग में तैनात कर्मचारियों ने उनकी यूनिट के नाम पर सिर्फ एक ही नाम चढ़ाया था। तो कार्ड धारक 30 किलो राशन की उम्मीद करके कोटेदार के यहां गया था तों उसको सिर्फ 5 किलो राशन से ही संतोष करना पड़ा। इस बारे में ग्राम संगौरा सैदखां के प्रधान पति आनन्द यादव का कहना था कि मेरे यहां सस्ते गल्ले की दो दुकाने है लेकिन यहां पर कोटेदारो ने जमकर मनमानी की। 1700 यूनिट राशन मिलना था लेकिन इसके आधे लोगो को भी कोटेदारो ने राशन नही दिया। यही हाल शेषपुर जाहिदअली मेनहुआ भठिया मिर्चिया जरगांवां आदि गांवो में भी देखने को मिला। इस सम्बन्ध में जब पूर्ति निरीक्षक हैदरगढ़ धर्मेंन्द्र सिंह से बात की गई तो उन्होने अपना दामन बचाते हुए यह कहा कि जितने राशन कार्डो की फीडिंग मेरे यहां करवाई गई थी उसी यूनिट के अनुसार मार्च माह में राशन वितरित किया गया है। उन्होने यह भी कहा कि कोटेदारों ने सही ढंग से वितरण किया है। फिर भी कहीं से यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कुल मिला कर मार्च माह में जमकर कोटेदारो और पूर्ति विभाग ने होली मनाई। आगामी अप्रैल माह में क्या होत है । 
 

Related

UP 2531907784342193086

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item