aajtaktimes

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को वितरित किये गये राशन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारम्भ आखिर उत्तर प्रदेश में हो गया। इसी क्रम में जनपद में नवाबगंज शहर में आशू श्रीवास्तव उचित दर विक्रेता की नेहरू नगर स्थित दुकान पर जिलापूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव द्वारा खाद्यान्न वितरण कर किया गया। विदित हो कि इस योजना के अन्तर्गत बीपीएल शत् प्रतिशन, एपीएल 64 प्रतिशत कार्डों का चयन किया गया है। जिसमें पात्र व्यक्तियों को एक यूनिट पर डेढ़ किग्रा चावल दर 3 रू0 प्रति किलोग्राम तथा साढ़े तीन किग्रा गेहूँ दर 2 रू0 प्रति किलोग्राम देने का प्राविधान किया गया है। नये आवेदन जिन्होंने पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत आवेदन किया है नगर परिषद् के विभिन्न कर्मचारी उन आवेदनों की पात्रता व अपात्रता की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलापूर्ति अधिकारी को प्रेषित करेंगे। उसी क्रम में जिलापूर्ति अधिकारी पात्र व्यक्तियों को भारतीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत शामिल करेंगे। जिला पूर्तिअधिकारी शोभनाथ यादव ने आशू श्रीवास्तव उचित दर विक्रेता की नेहरू नगर स्थित दुकान पर पात्र व्यक्तियों को खाद्यान्न वितरण कर इस योजना का श्री गणेश शहर बाराबंकी में कर दिया। उन्होंने सभी कार्ड धारकों को आश्वस्त करते हुये कहा कि यदि कार्डों के विवरण अंकित करने में कोई गलती हुयी है तो उसका संशोधन वह अवश्य करायेंगे। इसके लिये कार्ड धारक को अपना पूरा विवरण फिर से निर्धारित प्रारूप में भरकर अपने संबंधित उचित दर विक्रेता के माध्यम से भेजना होगा। इस योजना का शुभारम्भ करने के बाद उन्होंने शहर में विभिन्न दुकानों में जाकर कराये जा रहे वितरण का निरीक्षण किया। साथ ही यह आशा व्यक्त की कि समस्त उचित दर विक्रेता कार्ड धारकों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये उसे सही बात अवगत करायें। शहर में कराये जा रहे वितरण कार्य पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि उचित दर विक्रेता लगातार अपनी दुकान खोलकर वितरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर शहर नवाबगंज के पूर्ति निरीक्षक हजारी प्रसाद, पूर्ति विभाग की लिपिक निशात सुल्ताना, उचित दर विक्रेता संघ के अध्यक्ष विजयपाल गौतम सहित शहर नवाबगंज के उचित दर विक्रेता मो. शफीक, इन्दु प्रकाश निगम, अजीज अहमद, रजा हैदर सहित कई उचित दर विक्रेता एवं नेहरू नगर वार्ड के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related

UP 7185786545721337276

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item