नेवी जवान की मां को डीएम ने सौंपी प्रतिकर राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_58.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मलेशिया में शिपिंग कम्पनी में तैनात राघवेन्द्र अवस्थी की वहां पर मृत्यु होने के मामले में उनकी माता को जिलाधिकारी अजय यादव ने मलेशिया की सम्बन्धित शिपिंग कम्पनी से प्रतिकर के रूप में प्राप्त 3 लाख 71 हजार 471 की धनराशि का ड्राफ्ट सौंपा। जिलाधिकारी ने मृतक राघवेन्द्र अवस्थी की माता राजेश कुमारी अवस्थी को ड्राफ्ट सौंपते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उनकी हर सम्भव सहायता की जायेगी। स्व0राघवेन्द्र अवस्थी मलेशिया में मर्चेन्ट नेवी में तैनात थे। 24 अपै्रल 2013 को उनकी वहां पर मृत्यु हो गयी थी। उनके आश्रित को मलेशिया से मिलने वाले क्लेम के लिए जिलाधिकारी द्वारा काफी प्रयास किया गया। स्थानिक आयुक्त कार्यालय उ0प्र0शासन लखनऊ से ड्राफ्ट प्राप्त होते ही जिलाधिकारी ने आश्रित राजेश कुमार अवस्थी को आज कलेक्ट्रेट में अपने कक्ष में ड्राफ्ट सौंप दिया। इस अवसर पर आईएएस प्रोबेशनर अर्चना वर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

