aajtaktimes

लखनऊ में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पूर्वांचल में गैंगवार की आहट

लखनऊ । विकासनगर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद बड़े अपराधिक गिरोहों में वर्चस्व की जंग एक बार फिर शुरू होती नज़र आ रही है । विकास नगर में मारा गया पुष्पजीत उर्फ़ पी जे पूर्वांचल का माफिया डान मुन्ना बजरंगी का साला था और मुन्ना बजरंगी का कारोबार देखता था । लखनऊ पुलिस भले अभी हत्यारों तक न पहुँच पाई हो मगर एफ़ आई आर में जिन लोगों पर शक ज़ाहिर किया गया है । उससे लगता है कि इसका अंजाम क्या होगा। विधायक कृष्णनन्द राय हत्याकांड के गवाहों को इसमें नामज़द किया गया है । यानी ह्त्या हुई लखनऊ में और इसकी जड़ें ग़ाज़ीपुर में हैं । मुन्ना अभी जेल में हैं ।और इस हत्याकांड से काफी आहत है । सूत्र बताते है कि बरसों से शांत पड़े पूर्वांचल में इस हत्याकांड ने पानी में ढेला मारने जैसा काम किया है ।
लखनऊ और पूर्वांचल के ग़ाज़ीपुर , बनारस, जौनपुर सहित कई ज़िलों में अब ये चर्चा गली नुक्कड़ और चौराहों पर आम है की पी जे की ह्त्या के बाद देखो किस ज़िले में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देती है । क्योंकि वर्चस्व की जंग में पहले भी कई खून बहे हैं । कई जाने गई हैं ।

Related

VARANASI 5273954145742166776

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item