aajtaktimes

पूनिया ने देवाधि देव महादेव में किया दर्शन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राज्य सभा सांसद पी एल पुनिया ने नगर के ऐतिहासिक मन्दिर नागेश्वरनाथ में देवाधि देव महादेव के दर्शन कर देश की जनता की खुशहाली, सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक अर्पित किया ।
महादेव के दर्शन करते समय मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक सिंह, सेवा दल मुख्य संगठक कमल भल्ला, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राम हरख रावत, जिला उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम, सिकंदर अब्बास रिज़वी व कांग्रेसजन साथ में उपस्थित थे ।

Related

UP 1110076470929678792

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item