संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_455.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत शनिवार सुबह संदिग्ध
परिस्थितियों में एक नव विवाहिता की मौत हो गई। परिजनो ने पुलिस को सूचना
दिए ही शव का अन्तिम संस्कार भी कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के टिकरिया
सैदखान गांव की है। यहां के निवासी विनय कश्यप की पत्नी रूबी की आज सुबह
संदिग्ध हालातो में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना
दिए ही शव का अन्तिम संस्कार भी कर दिया। इस सम्बन्ध में थाना पुलिस का
कहना है कि ऐसी कोई सूचना नही मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की
जाएगी। पता चला है कि करीब 11 माह पूर्व टिकैतनगर थाना क्षेत्र के
पानापुर निवासी रमेंश कुमार ने अपनी पुत्री रूबी का विवाह विनय के साथ
किया था। आज रूबी की मौत की सूचना पर उसके मायके के लोग भी आए थे लेकिन
उन्होने भी कोई शिकायत नही की।

