aajtaktimes

भूमि विवाद को लेकर दबंगो ने घर में लगायी आग

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत आज सुबह भूमि विवाद को लेकर दबंगो
ने पहले एक बेवा महिला के घर पर धावा बोलकर जान लेने का प्रयास किया और
जब उसमें सफल नही हुए तो दबंगो ने महिला के घर में आग लगा दी। ग्रामीणो
ने किसी तरह से आग पर काबू पाकर महिला की जान बचाई। पीड़ित महिला ने इस
घटना की लिखित शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। जानकारी के अनुसार थाना
कोठी क्षेत्र के ग्राम दरावपुर निवासिनी बेवा शीला देवी का जमीनी विवाद
गांव के ही दबंग अमरजीत से चल रहा था। कई बार इस सम्बन्ध में थाना पंचायत
दिवस पर भी मामले का समाधान करने की कोशिश राजस्व कर्मचारियों ने की
लेकिन बात नही बनी। आज सुबह करीब 11 बजे अमरजीत अपने अन्य सहयोगी के साथ
शीला देवी के घर पर धावा बोल दिया। काफी भीड़ आती देख शीला देवी भागकर
अपने घर में घुस गई और अन्दर से दरवाजा बन्द कर लिया। इधर इन दबंगो ने
पहले दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन जब उसमें सफल नही हुए तो दबंगो
ने बेवा महिला केे घर में आग लगा दी। आग को बुझाने की खातिर आस पड़ोस के
ग्रामीण दौड़ पड़े और आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद शीला की किसी तरह से
जान  बची। घटना के बारे में पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे घर के सामने
सहन की जमीन है जिस पर हमारा पुस्तैनी कब्जा चला आ रहा है। उसी जमीन पर
यह विपक्षी लोग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है। इस सम्बन्ध में जब
थानाध्यक्ष कोठी वकील सिंह यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि आगजनी
की जानकारी मिली है जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि आग किसने लगाई है।

Related

UP 1822250300827179898

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item