लोकमंच छोड़ सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अल्ताफ बसपा में शामिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_843.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कुर्सी के बेलहरा कस्बा में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता की
बैठक सम्पन्न। जिसमें कांशीराम के जन्मदिन 15 मार्च को लखनऊ में
हर्षाेल्लास पूर्वक मनाये जाने को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही
प्रदेश में फैले गुण्डाराज व भ्रष्टाचार पर भी चर्चा की गयी। इस मौके पर
राष्ट्रीय लोकमंच के प्रदेश सचिव मास्टर अल्ताफ ने अपने सैकड़ो साथियों के
साथ लोक मंच को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी सदस्यता हासिल किये। मास्टर
अल्ताफ ने कहा कि मुस्लिम समाज के साथ-साथ सर्वसमाज का मान-सम्मान केवल
बसपा में ही सुरक्षित है सपा, भाजपा, मुस्लिमों,गरीबों, पिछड़ों ,किसानों,
बेरोजगारों की विरोधी है और सपा भाई,भतीजे व परिवार की पार्टी है ये
दोनों दल साम्द्रायिक ताकतो को बढ़ावा देने वाले दल हैं। मण्डल
कॉ-आर्डिनेटर विजय कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में
सर्वसमाज के लोगों का मान-सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित था आज लोग भय व
आतंक में जी रहें हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने कहा कि हमारी
सरकार में कानून के द्वारा कानून राज कायम था आज गुंडे, माफिया, अपराधी
सड़कों पर खुलेआम घूम रहें हैं सरकार कोई अंकुश अपराधियों, अधिकारियों ,
कर्मचारियों पर नहीं रह गया है जनता सपा-भाजपा की मिली भगत से ऊब चुकी है
इससे छुटकारा पाने के लिए बहन जी को 2017 में पाँच बार मुख्यमंत्री बनाने
का मन बना चुकी है। बसपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि बहन जी सर्वसमाज की
नेता हैं उनकी सरकार में ही प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ आज सभी विकास
कार्य ठप पड़ें हैं। जनता के लिए सरकार के पास कोई जनकल्याणकारी योजना
नहीं है। इस मौके पर प्रमुख रूप राम प्रताप मिूश्रा, राम सिंह चौहान,
विक्रम गौतम जिला पंचायत सदस्य, इलियास बीडीसी, उमा सोनी, आदि लोगों ने
विचार व्यक्त किये।

