राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_244.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत 12 मार्च में दीवानी एवं राजस्व
वादों को प्रमुखता देते हुए जनपद के सिविल कोर्ट समस्त न्यायालयों द्वारा
कुल 964 वादों का निस्तारण कर लगभग 44 लाख रुपये अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के
रूप में जमा किया गया। एसपी अरविन्द ने प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक
न्यायालय कुल 41 पारिवारिक वादों का निस्तारण कराते हुए चार लाख बीस हजार
रुपये नगर भरण पोषण की राशि दिलाई एवं 14 विवाहित जोड़ों जो आपसी मन मुटाव
से अलग हो गये थे, उनका सुलह कराते हुए उन्हें प्रधान न्यायालय से माला
पहनाकर अपने अपने घरों के लिए बिदा किया। मोटर वाहन अधिनियम के कुल 323
मामलों का निपटारा करते हुए 57920 रू0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल
प्रकृति के कुल 22 मामलों का निस्तारण करते हुए उत्तराधिकार के तीन
मुकदमों में 657775 रू0 का प्रतिकर धनराशि दिलाया गया। कुल 249 आपराधिक
वादों का निस्तारण करते हुए 449170 रू0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अन्य
विभागों एवं तहसील स्तर पर आयोजित लोक अदालतों में कुल 2924 वादों का
निस्तारण कर रू0 840650 वसूल किया गया।

