बाल स्वच्छता मिशन कार्यशाला का किया उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_439.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ब्लाक संसाधन केन्द्र बंकी में जनपद स्तरीय स्वच्छ विद्यालय
बाल स्वच्छता मिशन एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी पीएन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व
माल्यार्पण कर किया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रत्येक 15 विकास खण्ड
व नगर क्षेत्र सहित सभी 16 खण्ड शिक्षा अधिकारियों व दो-दो सह समन्वयकों
तथा एक-एक प्र0अ0 सहित 64 लोगों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने
सम्बोधन में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता व विद्यालय प्रांगण व शौचालय
की स्वच्छता पर विशेष ध्यान पर बल दिया। जिसके कारण अने बीमारियों से बचा
जा सकता हैं इसके लिए विद्यालयों में बच्चों को अभिप्रेरित करने की
आवश्यकता है। बच्चे यदि जागरूक हो जायेगे तो गांव मुहल्ला से अपने आप
स्वच्छता का वातावरण बन जायेगा। इसके लिए बच्चों व शिक्षकों को जन जागरण
कर होगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उर्मिला शुक्ला ने सभी से अनुरोध
किया कि प्रतिदिन प्रार्थना स्थल पर बच्चों की स्वच्छता के सम्बन्ध में
शपथ दिलायी जाये एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच प्रार्थना स्थल पर की
जाये। प्रभात फेरी निकालकर जनजागरण किया जाये। इस कार्य में नोडल अध्यापक
व एसएमसी के सदस्यों का भी सहयोग लेने की आवश्यकता है। गोष्ठी में
प्रत्येक ब्लाक से प्रा0अ0 एवं पू0मा0शि0 की ऐसी सूची मांगी गयी जहां
प्रांगण व शौचालय सबसे स्वच्छ हो, चिन्हित कर उन्हंे पुरस्कृत किया
जायेगा। जिले में कुल 10 विद्यालयों को ‘‘स्वच्छ भारत निर्मल विद्यालय’’
में चिन्हित कर पुरस्कृत किया जायेगा।

