जीआईसी ग्राउण्ड में होगा समाजवादी विकास दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_133.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी विकास दिवस के प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजन की
तैयारी हेतु जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की
अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें एसडीएम, खण्ड
विकास अधिकारी और जिले स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य विकास
अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन को सुचारू रूप से
सम्पन्न कराने के लिए सौपें गये दायित्व को पूरी तत्परता से सुनिश्चित
कराये। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की योजनाओं, उपलब्धियों की
जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के मद्देनजर दो दिवसीय समाजवादी विकास दिवस
कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 15 मार्च, को प्रातः 10 बजे से जीआईसी,
बाराबंकी ग्राउण्ड स्थित ऑडीटोरियम में समाजवादी विकास समारोह आयोजित
होगा, जिसमें सभी जन प्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि को आमंत्रित किया
गया है। इस आयोजन में शासन की ओर से प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा
भाग लेंगे। शासन की लाभार्थीपरक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले
लाभार्थी भी भाग लेगे। जिले के सभी अधिकारी इसमें मौजूद रहकर अपने विभाग
की योजनाओं की जानकारी देगे। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम के
प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी और जिला विकास अधिकारी बनाये गये है। जन
सामान्य को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु महत्वपूर्ण विभागों के
स्टाल भी इस अवसर पर लगेंगे। ईओ नगर पालिका को ऑडीटोरियम परिसर की सफाई
सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौपी गयी है।समाजवादी विकास दिवस आयोजन की
कड़ी में 16 मार्च, 2016 को जिले के सभी विकास खण्डों में कार्यक्रम
आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिले, तहसील और विकास खण्ड स्तर के अधिकारी
भाग लेंगे। इसमें जन प्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि भी आमंत्रित किये गये
है। विकास खण्डों में समारोह के बाद स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया
जायेगा। इस बैठक में एडीएम हरिकेश चौरसिया, डीडीओ ए0के0सिंह, सभी
उपजिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी तथा जिले स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

