ग्राम रोजगार सेवकों ने बैठक कर महा रैली की बनायी रणनीति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_701.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर ऐसोसिएशन जनपद शाखा बाराबंकी की एक
विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिलीप
यादव ने की। बैठक में लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम मुख्यमंत्री मुलाकात
महारैली के विषय पर आवश्यक चर्चा की गई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष द्वारा यह
बताया गया कि हम सभी रोजगार सेवक अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर
आन्दोलनरत है पूर्व में भी कई आन्दोलन हमारे संगठन द्वारा किए जा चुके
हैं जिसका कोई भी असर हमें अभी नही दिखा है हम अपनी नियमितीकरण की मांग
को लेकर दिनांक 14.03.2016 को मुख्यमंत्री मुलाकात महारैली के माध्यम से
विधान सभा का घेराव करेंगे। जिसमें जनपद के सभी रोजगार सेवक भाग लेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी महारैली की तैयारियाँ लखनऊ रहकर करवा
रहे हैं। साथ ही साथ ब्लाक अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया कि
अपने-अपने ब्लाक की सभी महिलाओं के साथ-साथ 100 फीसदी रोजगार सेवकों की
उपस्थिति लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिवार्य है। दिलीप यादव द्वारा
आन्दोलन में महिला सहभागिता के लिए विशेष आग्रह किया गया साथ ही सभी
रोजगार सेवकों से महारैली को सफल बनाने की अपील की गयी। संगठन के जिला
उपाध्यक्ष राम सजीवन यादव ने कहा कि हम 14 मार्च को महारैली के माध्यम से
सरकार को अपनी नियमितीकरण की जायज मांग को पूरी कराने के लिए लखनऊ पहुंच
रहे हैं। बैठक को जमनेश कनौजिया, अमित वर्मा, दीपक सिंह, विनोद राव,
जितेन्द्र वर्मा, मो0 आकिब, प्रेमलता मौर्या, सवित्री देवी, प्रदीप
द्विवेदी, हेमन्त वर्मा, लाल जी वर्मा, अनोज सिंह, अर्जुन सिंह आदि लोगों
ने सम्बोधित किया।

