18 मार्च तक सभी देयकों को कोषागार में करें प्रस्तुत: डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/18.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आंवटित बजट के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2015-16 के देयको
को कोषागार में प्रस्तुत किये जाने के सम्बन्ध में शासन और निदेशक
कोषागार द्वारा जारी निर्देशों के मद्देनजर वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक सिंह
ने सम्बन्धित विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों से अपेक्षा की है कि 15
मार्च, 2016 तक आवंटित बजट के सापेक्ष बिलों को कोषागार में विलम्बतम 18
मार्च, 2016 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दे, जिससे टोकेन आदि निर्गत
कर उसके भुगतान की कार्यवाही 22 मार्च, 2016 तक पूरी की जा सके। उन्होने
बताया कि शासन और निदेशक कोषागार द्वारा निर्देश दिये गये है कि 22 मार्च
तक समस्त देयकों के भुगतान की कार्यवाही पूरी कर ली जायें। निर्धारित
तिथि के उपरान्त कोई बिल नहीं लिये जायेगें। यदि आहरण वितरण अधिकारी की
शिथिलता से बिल समय से प्रस्तुत न करने के कारण पूर्व आवंटित बजट लैप्स
होता है तो उसकी जिम्मेदारी आहरण वितरण अधिकारी की होगी।

