aajtaktimes

पुनिया करेंगे दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राज्यसभा सांसद डॉ.पीएल पुनिया राजकीय इण्टर कालेज में लगने
वाली दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन आज दोपहर 2 बजे करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सरजू शर्मा ने देते
हुए बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ.पीएल पुनिया के अथक प्रयासों के बाद
कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) नई दिल्ली द्वारा जनपद में गांधी
शिल्प बाजार की पुनः मंजूरी मिली हैं। यह बाजार राजकीय इण्टर कालेज में
13 मार्च से 22 मार्च को प्रातः 11 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन
प्रदर्शिनी एवं बिक्री के लिये खुली रहेंगी। गांधी शिल्प बाजार के आयोजक
नेशनल चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी हैं। श्री शर्मा ने बताया कि शिल्प बाजार
में सम्पूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों के 100 से ज्यादा कशल
हस्तशिल्पकार राजस्थानी जूती, जयपुरी सूट, दुपट्टे, सहरानपुरी फर्नीचर,
चन्देरी साड़ी, सूट आंध्रप्रदेश का उडकार्निंग, नागालैण्ड के ड्राई
फ्लावर, ग्वालियर की पेपर मेशी, आगरा का चर्म उत्पाद लखनऊ का चिकन व ज़री,
चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने के साथ बहुत से उत्पादों की बिक्री गांधी
शिल्प बाजार में करेंगे। प्रदर्शिनी में आयी जनता के मनोरंजन के लिये
प्रतिदिन इस शिल्प बाजार के पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
होगा जिसमें सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रस्तुत करेंगे। शिल्प बाजार में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क होंगा।

Related

UP 3232224491446202284

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item