aajtaktimes

जैदपुर में क्रिकेट का चढ़ा सुरूर,नीलांश स्पीड क्लब ने दूसरे सेमीफाइनल किया अपने नाम

अजमी रिज़वी
बाराबंकी ।कस्बा जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ व एम सीसी क्लब जैदपुर के बीच खेला गया, नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी के करने का फैसला किया , नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ  शुरूआत अच्छी नही रही, और उसके एक के बाद एक विकेट गिरते रहे, मात्र सात ओवर के मैच तक उसके पॉच मेन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन वापस जा चुके थे, और स्कोर 65 रन था नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ के बल्लेबाज गेल के छक्को के तूफान ने बालरो की बखिया उधेड़ दी, और टीम का स्कोर 16 ओवर मे 200 रन पहुचा दिया, गेल ने दस छक्को की मदद से धुआंदार 73 रनो की पारी खेली, वही धीरज ने 32रनो व हरीश ने 33 रनो की पारी खेली, इसके अतिरिक्त बाकी कोई बल्लेबाज आज बड़ी पारी नही खेल सका ,   एम सीसी क्लब जैदपुर  की तरफ से सुहैल  ने चार  विकेट चटकाये,  जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी एम सीसी जैदपुर के कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नही दिखा सका और टीम पचास रनो से मैच हार गयी, एम सीसी की तरफ से हारिस ने 42 रन व आदृश ने 30 रनो का योगदान दिया लेकिन अपनी टीम को हार से बचा नही सके , नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ तरफ से गेल ने शानदार  गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट व शोबे ने दो विकेट  लिये , गेल को उनके शानदार खेल 73 रन बनाने व  तीन विकेट लेने के लिये नगर महासचिव सपा अजमत अली बब्बू शेख द्वारा मैन आफ द मैच एक हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया, मनी प्राईज़ पुरस्कार 2500 रूपसे वसीम ईटावाला व इश्तियाक ठेकेदार ने दिया, इसके अतिरिक्त सबसे लम्बा छक्का मारने पर रोड के पार चार किलो च्वयवनपृास गेल को ही दिया गया, मैच के दौरान, सभासद जाकिर हुसैन, बनवारी लाल लोधी, जमील खान, बब्लू ईटा वाला, गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी,  सलीम अंसारी,आफाक कुरेशी, इशरत अब्बास, मोहम्मद अहमद, शाकिब अंसारी, जाहिद शब्बीर इजहार खान,वसीम ईटा वाला, उमेर सभासद, मोहम्मद सगीर, पप्पू खान, उमाकान्त पहलवान,  सभासद, मो. अहमद मामा, नबी हसन खान, मुन्ना सगीर तेली, पत्रकार उमेर अंसारी, अकरम खान,आफताब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 7419697989637413545

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item