aajtaktimes

होली के रंग में रंगे चेयरमैन रियाज़, होली जुलुस का किया स्वागत

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी । जिले मे होली का त्योहार सदभावना और भाईचारे के साथ मनाया इस मौके पर लोगो ने एक दूसरे के अबीर, गुलाल व रंग लगा कर और गले मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया और मुबारकबाद दी, कस्बा जैदपुर मे होली के त्योहार को लेकर बच्चो और नौजवानो मे खासा उत्साह दिखाई दिया, होली के दिन यहॉ निकलने वाले जुलूस जिसे चाचर के नाम से जाना जाता है गाजे बाजे के साथ निकला जिसमे युवाओ की टोली एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाते हुए और गले मिलकर होली की मुबारकबाद. देते हुए चल रहे थे, जब यह जुलूस नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद के घर पहुचा वहॉ मौजूद चेयरमैन रियाज अहमद ने जुलूस का स्वागत कर जुलूस मे शामिल सभी लोगो को होली की मुबारकबाद दी, और अपने साथियो के साथ जुलूस मे शामिल होकर नगर मे घूमे, इस दौरान युवाओ ने नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद व उनके साथियो के साथ जम कर होली खेली और सभी को रंग से शराबोर कर दिया इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ाने वाला व मोहब्बत का त्योहार है इस मौके पर सभी को गले मिलकर एक दूसरे से सभी गिले शिकवे भूल जाना चाहिये क्योकि होली का त्यौहार बुराइयों को ख़त्म करके अच्छाइयों को ग्रहण करने का त्यौहार है   कुल मिलाकर जैदपुर कस्बे की होली एक बार फिर आपसी मोहब्बत, भाईचारे और देश की गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दे गयी, होली जुलूस मे कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी देवेश कुमार जायसवाल  "डब्बू"  श्यामू जायसवाल, सभासद राम सिंह, बनवारी लाल लोधी, डा. जे पी वर्मा, दीपक नेता, नीरज सोनी, धीरज जायसवाल,राम लखन गौतम, विशाल जायसवाल, राम कुमार जायसवाल, लालजी गुप्ता,राम किशोर गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, रज्जू सोनी,राजू वर्मा, पंकज मिश्रा,पॉचू पेंटर,सुदेश मिश्रा,समीर निगम, रोहित, अनिल गुप्ता,अंकुर जायसवाल, विशाल सोनी,राजन सोनी, अतुल सोनी, राहुल सोनी,नागेन्दर जायसवाल सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।

Related

UP 8062767565864003860

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item