aajtaktimes

धीरेन्द्र वर्मा की अनूठी पहल , बाराबंकी में लोगो ने खेला फूलो की होली

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । शहर से सटे जलालपुर वासियों ने समाजवादी चिन्तक उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष एवं बाराबंकी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा की पहल पर परम्परा से हट कर पूरे मोहल्ला वासियों ने केमिकल युक्त रंगो का परित्याग करते हुए पूरी भव्यता के साथ सामूहिक रुप से "फूलों की होली खेल" कर आदर्श प्रस्तुत किया । इस अभिनव आयोजन में जहाँ धीरेन्द्र कुमार वर्मा के पूरे परिवार ने ग्राम वासियो के साथ सहभागिता की वहीं प्रमुख रूप से समाजसेवी विजय कुमार , जिला बार एसो के पूर्व वरि. उपाध्यक्ष एड दिलीप गुप्ता , सरदार पटेल संस्थान के उपाध्यक्ष संतोष वर्मा एवं कोषाध्यक्ष अमर सिंह वर्मा , उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षकसंघ के जिलाध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार वर्मा एवं उपाध्यक्ष धर्मेन्द्रकुमार वर्मा तथा वरिष्ट पत्रकार व तहलका टूडे के एडिटर रिजवान मुस्तफा , एड एम पी वर्मा , सिद्धान्त पटेल सहित तमाम प्रमुख शख्सियतों ने भी शिरकत की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने होली गीतों की धुन पर थिरकते हुए साथ में होली के विशेष पेय "ठंडई" (पूर्णतयः नशा मुक्त) का आनन्द लेते हुए होली के पावन त्यौहार का सामूहिक आनन्द उठाया।

Related

UP 8918671350206610952

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item