aajtaktimes

दिव्यांग बच्चों ने जागेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

जौनपुर । शिव सेवा संस्थानम् द्वारा महाशिवरात्रि पर सोमवार को दिव्यांग बच्चों से जागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करवाया गया जहां विधि-विधान से पूजा-पाठ भी हुआ।
  इस मौके पर संस्थानम् के संस्थापक/निर्वाहक स्वामी अम्बुजानन्द ने कहा कि शिव के वास्तविक भक्त दिव्यांग व समाज के उपेक्षित लोग ही हैं। जिस प्रकार से भगवान शिव अपने तीसरे नेत्र द्वारा एक आध्यात्मिक दृष्टि देखने में सक्षम हैं, उसी प्रकार से शिव की कृपा से दिव्यांग भी अपनी छठी इन्द्री से सभी प्रकार की चेतना का अनुभव करता है। इसी क्रम में अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि शिव का अर्थ ही कल्याण है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
  इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में मनीष सेठ, आनन्द उपाध्याय, नीरज गुप्ता, आलोक उपाध्याय, विजय चौरसिया, पवन शर्मा, सुमित साहू,  यूपी सिंह, अरूण यादव, सूरज सोनी, सुधीर श्रीवास्तव, गौरव सोनी, पवन सोनी, यशवर्धन, राकेश यादव, जयसिंह, गौरव निगम, अभिषेक सिंह, रोहन सेठ, आदर्श यादव, अभय राय, कुन्दन सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6938654284038816526

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item