छह साल की बच्ची से दरिंदगी : आरोपी गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_306.html
बांदा (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में छह साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में लक्खू नामक युवक ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने का काम करने वाली अपनी दादी के पास अकेले जा रही छह साल की बच्ची को जबरन खण्डहर में ले जाकर उससे बलात्कार किया।उन्होंने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच में उससे बलात्कार की पुष्टि हुई है।सूत्रों ने बताया कि बच्ची से बलात्कार के आरोप में लक्खू को कल उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

