aajtaktimes

UP में तेज धूप, पारा बढ़ा

लखनऊ (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और उछाल आने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और पारा बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर में 15.6 डिग्री, गोरखपुर में 16.5 डिग्री, इलाहाबाद में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related

UP 3895387188006705609

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item