ये हैं टीम अखिलेश के पांच चर्चित चेहरे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_797.html
आसिफ जाफरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 5 बेहद क़रीबी नवजवान अब विधान परिषद में नज़र आएंगे।पार्टी के युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान बना चुके युवा नेता उदयवीर आनंद भदौरिया ,सुनील साजन,संतोष यादव सनी,और राजेश यादव राजू,अब अखिलेश यादव की हर बात पर विधान परिषद की मेज़े थपथपायेंगे।वैसे तो पार्टी ने एमएलसी की 36 में से 30 सीटों पर विजय पताका फहराया है।
मगर इन पांच की जीत ने पार्टी के युवाओं में एक अलग सन्देश दिया है।2011 और 12 में पार्टी के संघर्ष के दिनों में ये चेहरे सभी की निगाहों के सामने थे।इनको सरकार आने के बाद कोई ख़ास मुक़ाम नहीं हासिल था। मगर अखिलेश यादव के मन में इन्हें एडजेस्ट करने का प्लान पहले था ।विधान परिषद में इनके टिकट के लिए अखिलेश यादव ने किसी की नहीं सुनी इन्हें जहा से माँगा वहां से टिकट दिया ।जिताने के लिए दिग्गजों को लगाया।सब से चौकाने वाला टिकट बस्ती से सनी यादव का था।
क़द्दावर मंत्री राजकिशोर के भाई डिम्पल सिंह का टिकट एन वक़्त पर काट कर सनी को दिया गया।मुख्यमंत्री ने सनी के टिकट के लिए राजकिशोर को भारी भरकम पंचायती राज विभाग और उनके भाई को राजमंत्री का दर्जा देकर संतुष्ट किया।और सनी को एमएलसी बनाने की ज़िम्मेदारी उन्ही को सौंप दी ।सनी 2012 विधानसभा का आम चुनाव गोरखपुर से लड़े थे और हार गए थे।आनंद भदौरिया सीतापुर से निर्विरोध एमएलसी बने हैं।2014 का लोकसभा चुनाव खीरी से लड़े थे मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया हार गए ।सुनील साजन लखनऊ --उन्नाव सीट से निर्विरोध एमएलसी बने हैं।उदयवीर सिंह एटा मैनपुरी से निर्विरोध एमएलसी बने ।राजेश यादव को बाराबंकी से टिकट दिया गया एमएलसी बन गए ।वैसे तो पूरी पार्टी लगी थी मगर जिताने के लिए खासकर वरिष्ठ मंत्री अरविन्द सिंह गोप लगाये गए थे।




