तरक्की की नई मंजिलों की तरफ बढ़ रही सरकार: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_478.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार के चार साल पूरे होने पर समाजवादी विकास दिवस की धूम रही। विगत् 15 मार्च को जनपद मुख्यालय पर व बुधवार को ब्लाक मुख्यालयों पर विकास दिवस का आयोजन किया गया और सरकार द्वारा किये गये कार्यों का बखान किया गया। विकास खण्ड बंकी में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ ही नए इरादों को लेकर तरक्की की नई मंजिलों की तरफ कदम बढ़ाया है। विकास के एजेंडा को सामने रखकर हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों की खुशहाली के कदम उठाए हैं। इसी का परिणाम है कि दूसरे प्रदेश के लोग भी उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं।श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार ने वास्तव में राष्ट्रनिर्माताओं की पीढ़ी से प्रेरणा ली है। महात्मा गाँधी, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, चैधरी चरण सिंह, डाॅ. राम मनोहर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव ने व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय का जो रास्ता दिखाया है। समाजवादी सरकार उन्ही के विचारो ंपर चल रही है। समाजवादी व्यवस्था में तमाम तरह की विषमताओं को समाप्त करने की ताकत है। इसी विचार के लिए समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष किया है।
सपा जिलाध्यक्ष डाॅ कुलदीप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा सरकार ने गाँव गरीब, किसान, छात्र-नौजवान, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के विकास के लिए कदम उठाए तथा राज्य के हर क्षेत्र और समुदाय की तरक्की के लिए काम किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनायी गयी है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता एवं जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय के संचालन में हुई। हुए उक्त किसान विकास दिवस को मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी लल्लन यादव, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के डायरेक्टर इजहार हुसैन एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, मो0 नसीम र्कीती, प्रमुख बंकी माया देवी, देवां प्रमुख पति रमेश यादव, बंकी चेयरमैन अंशू सिहं, कामता प्रसाद यादव, राम चन्द्र यादव, दानिश सिद्दीकी आदि ने सम्बोधित किया तथा उक्त अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सिंह, रमेश यादव, सरोज मौर्या, संजय मिश्रा, विनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।

