aajtaktimes

रजत जयंती अवसर पर नगर में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति के रजत जयंती अवसर पर आयोजित समारोह की पूर्व संध्या पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकायी गयी जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुये नगर के मुक्तेश्वर बालिका इण्टर कालेज के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। इसके पहले टाउन हाल पर सभी कायस्थ बंधु एकत्रित हुये जहां हाथी, घोड़ा, ध्वज, पताका, बैण्ड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त, कायस्थ समाज के महापुरूष लाल बहादुर शास्त्री, डा. राजेन्द्र प्रसाद, स्वामी विवेकानन्द की झांकी शामिल रही जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा कई जगह तोरण द्वार भी बनाये गये थे जहां भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्पवर्षा की गयी। शोभायात्रा में डा. एनके सिन्हा, डा. रजनीश श्रीवास्तव, दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा, अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, जिला संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्त, आनन्द मोहन, राजकपूर श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, डा. ज्योति दास, डा. अशोक अस्थाना, इं. आरडी श्रीवास्तव, डा. रवि प्रकाश, ऋषिकेश श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष पिंकी श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, योेगेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। शोभायात्रा के समापन पर प्रदीप श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त की आरती उतारकर सभी के प्रति आभार जताया।

Related

UP 7245888752185680042

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item