ओडीएफ के लिये नामित गांवों के नोडल अधिकारियों के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_541.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ओपन डिफिकेशन फ्री (ओडीएफ) हेतु नामित चयनित 11 ग्राम पंचायतों में खुले में शौचमुक्त करने हेतु ग्राम पंचायत में 11 नोडल अधिकारियों एवं टीम लीडर के साथ समीक्षा बैठक हुई जहां तारगहना एवं सरेमू को शौचमुक्त गांव घोषित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों के 1-1 नोडल अधिकारी से शौचमुक्त ग्राम पंचायत करने के लिये एक-एक घर में शौचालय बनवाने की जानकारी प्राप्त करते हुये नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि 27 मार्च को कलेक्टेªट सभागार में सायं 6 बजे ग्राम पंचायत में शौचालय के पात्र लाभार्थियों की सूची के साथ बैठक में उपलब्ध रहें। उन्होंने ग्राम पंचायतों में निरन्तर निगरानी रखने व ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि थाना जफराबाद के सामने बन्द किये गये वाहनों के चालक/खलासी गांव में खुले में शौच के जाने से समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी राम बाबू त्रिपाठी को वैधानिक कार्यवाही कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी चौकियां धाम को निर्देशित किया कि बस चालकों व शुलभ शौचालय के संचालकों से खुले में शौच करने वालों से निर्धारित जुर्माना वसूला जाय। ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी द्वारा सक्रिय भूमिका न निभाने वाले को सचेत किया कि 31 मार्च तक हर हालत में कार्य में प्रगति लायें। अन्त में बैठक में अनुपस्थित नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता नलकूप, एआर कापरेटिव का वेतन रोकने व विशेष प्रतिकूल प्रवष्टि देने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि 20 दिन के अन्दर शौचालय बनवाकर हर हालत में चयनित ग्राम पंचायत को शौचमुक्त ग्राम घोषित करायें। इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, पीडी तेज प्रताप मिश्र, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, प्रियंका सिंह, नोडल अधिकारी आईएम किदवई, राममोहन पाठक, डीपीआरओ चूरन राम जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
