मौलाना कल्बे जव्वाद ने धरोहरों से अवैध कब्जे हटाने की करी मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_493.html
लखनऊ । जाने माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित धराेहर स्थलों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण काे बढावा देने का आरोप लगाया।
यहां जारी बयान में मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट समेत लखनऊ स्थित शिया वक्फ सम्पत्तियों और धरोहर स्थलों पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के तहत जिला प्रशासन के अधिकार में है। श्री जव्वाद ने कहा कि चौक पुलिस थाने के निकट स्थित गोल दरवाजा, लखनऊ की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। पिछले एक साल से गोल दरवाजे के पास एक भवन का अवैध रुप से निर्माण हो रहा है। इससे गोल दरवाजा छिप गया है।
शिया धर्म गुरु ने आरोप लगाया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट, लखनऊ विकास प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस की मिली भगत से इस अवैध कार्रवाई को बढावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस भवन के नक्शे की स्वीकृति नहीं प्रदान की है।