aajtaktimes

पंचर की दुकान में घुसी कार, पांच की मौत

कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गांव मे एक कार पंचर की दुकान मे जा घुसी, जिसमें पंचर मिस्त्री और कार सवार चार लोगों समेत पांच की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर सभी मृतको को पोस्टमार्टम हेतु कानपुर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जीटी रोड स्थित उत्तरी गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन नेता महेन्द मिश्रा का पुत्र श्यामजी दोपहर दो बजे के करीब अपने साथी राजन पाण्डेय, सन्तोष पाल, राकेश और सन्जू के साथ पूरा गांव गया. होली के त्योहार के चलते मस्ती मे खूब शराब पी।
शराब पीने के बाद नशे के सुरूर मे तीन बजे के करीब सभी साथियो के साथ वापस जा रहा था। जैसे ही वे अपने गांव के समीप बम्बे पर पहुंचे, चालक श्याम जी ने बम्बे पर स्थित बिनोद की दुकान में टक्कर मार दी. इस हादसे में पंचर मिस्त्री बिनोद पुत्र सुदामा के ऊपर कार चढ गई और कार सवार राजन पाण्डेय पुत्र गोकरन,सन्तोष पाल पुत्र बाबूलाल, राकेश पुत्र रामप्रसाद और सन्जू पुत्र लीलाधारी सहित पांच की मौके पर मौत हो गई।

Related

UP 8572089001652424691

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item