CM और मुलायम से मिले मौलाना हसन मेहदी,मुसलमानो के हालात पर हुयी चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/cm.html
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समुदाय की समस्याओ को लेकर आल इण्डिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मिले । मौलाना हसन मेहदी ने विशेष कर पूर्वांचल के मुसलमानो की बदहाल हालात पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और कहा की बेहतर रोज़गार न होने से मुसलमान अपने को पिछड़ा महसूस कर रहे है । उन्होंने मोअल्लिम उर्दू भर्ती में भी हो रही धांधली का भी मामला गंभीरता से उठाया । मौलाना हसन मेहदी ने बताया की सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान विधान सभा चुनाव के टिकट पर मुस्लिम प्रत्याशियों को तरजीह देने की भी बात हुयी । जिसपर सपा प्रमुख ने आश्वासन दिया है की मुस्लिम समाज को हम कभी नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते । मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री ने मौलाना की सभी मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया है ।

