पुलिस ने किया हत्या का पर्दाफाश , दो गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_659.html
जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र के हसरौली गांव में विपिन चंद्र उर्फ़ घिस्सू की गला रेतकर हत्या का पर्दाफास करते हुए पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या आशनाई के कारण हुई है।
बीते 9 मार्च को बक्शा थाना क्षेत्र के हसरौली गांव में अरहर की खेत में सिकरारा थाना क्षेत्र मसीदा गांव निवासी विपिन चंद्र पुत्र स्व0 अजीत की गला रेतकर हत्या कर फेकी गयी लाश मिली थी। उस समय परिवार वालो ने पप्पू यादव और पप्पू सिंह के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया था पुलिस ने दोनो के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी।
विवेचना में थानाध्यक्ष विनोद यादव को पता लगा कि यह हत्या आशनाई के चलते हुई है। हत्या पप्पू यादव और पप्पू सिंह ने नही बल्की रिंकू पुत्र महेन्द्र निवासी चरजीत राय सराय रैचन्द्र का पुरवा थाना बक्शा व अजय कुमार पुत्र स्व 0 श्यामबली निवासी लखनीपुर थाना बक्शा ने किया है। मुखवीर की सूचना पर आज दोनो को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तो की निशान देही पर हत्या में प्रयोग की गयी खुरजी को बरामद कर लिया है।