aajtaktimes

अधिवक्ता के घर में चोरों ने डाला डांका


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के ढेरापुर (अलीगंज) गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता के घर से हौंसलाबुलंद चोरों ने नगदी सहित लाखों रूपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया जिसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब उनका पुत्र अपनी पत्नी के साथ आज तड़के लखनऊ से घर पहुंचा। सूचना पर पुलिस व डाग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की जहां से मास्टर चाभी व रम्भा बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्र कलेक्टेªट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। बीती रात परिवार के सभी सदस्य सोये थे कि चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब भोर में करीब 4 बजे अधिवक्ता के पुत्र संदीप मिश्र अपनी पत्नी के साथ लखनऊ से घर आये। उनके अनुसार वह दूसरे मंजिल पर स्थित अपने कमरे के पास गये तो वहां देखा कि ताला टूटा हुआ था। इतना ही नहीं, अंदर देखा गया तो आलमारी का ताला तोड़ा गया था तथा उसमें रखे सोने का 1 हार, सोने की 1 मांगटीका, सोने की 1 नथिया, सोने का 1 झुमका, सोने का 2 झाला, सोने की बाली, 3 पायल, 25 हजार रूपये नगदी गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी जिस पर थानाध्यक्ष विनोद यादव खोजी कुत्ता लेकर मौके पर पहुंच गये। लगभग दो घण्टे तक छानबीन करने के दौरान लगभग 1 दर्जन चाभियां, रम्भा व 1 मास्टर चाभी बरामद हुआ। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। मालूम हो कि भुक्तभोगी परिवार में ओम प्रकाश मिश्र एडवोकेट के अलावा पत्रकार मनीष मिश्र व सेना के जवान मिश्र मिश्र अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इस चोरी को लेकर अधिवक्ताओं व पत्रकारों में आक्रोश है जिन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र ही पर्दाफाश करने की मांग किया है। इस बाबत अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल आरक्षी अधीक्षक से मिलकर पत्रक भी सौंपा।

Related

UP 4981166049130560387

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item