बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिये खुल रहा नानक पब्लिक स्कूलः तरनजीत सिंह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_521.html
जौनपुर। जनपद के बच्चों के सर्वांगीण एवं शैक्षणिक विकास के लिये इस विद्या मंदिर की स्थापना की गयी है जहां अमीर-गरीब सभी बच्चों के लिये समानान्तर व्यवस्था है। अन्य विद्यालयों से हटकर समुचित सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय का शुभारम्भ 12 मार्च दिन शनिवार को देश-विदेश में अपनी व अपनी मिट्टी की पहचान बनाने वाले डा. लालजी सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर जीनोम फाउण्डेशन करेंगे। उक्त बातें जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित हरबसपुर-फूलपुर में खुली नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मनमोहन सिंह व अध्यक्ष तरनजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कही। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित सिद्धार्थ उपवन में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुये पदाधिकारीद्वय ने बताया कि हमारे विद्यालय में निम्न व्यवस्थाएं हैं। उनके अनुसार साफ व शुद्ध वातावरण।
2 एकड़ में फैला विद्यालय कैम्पस। बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान। प्रशिक्षित शिक्षक व शिक्षिकाएं। 5. कम्प्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास की सुविधा। आर.ओ. के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था। बच्चों की सांस्कृतिक एवं सामाजिक बनाने में विशेष ध्यान। जीपीएस के साथ आवागमन की सुविधा। सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर आधारित पाठ्यक्रम। गरीब व कमजोर बच्चों के लिये विशेष व्यवस्था। बच्चों की निगरानी के लिये एस.एम.एस. की सुविधा। बच्चों के क्लास रूम में कैमरों की व्यवस्था। लड़कियों के शिक्षा पर विशेष बल। खेलकूद शिक्षा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास। आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर विशेष ध्यान। कला के क्षेत्र में भी आगे ले जाने का प्रयास। पत्रकार वार्ता के दौरान संरक्षक रविन्दर सिंह एडीजे, मैनेजर देवेन्द्र कौर, असिस्टेंट मैनेजर अरविन्द यादव, प्रधानाचार्य डा. सुधा पाण्डेय, एडमिन अंकित जायसवाल, समाजसेवी सलमान शेख उपस्थित रहे।

