aajtaktimes

माध्यमिक शिक्षकों ने बैठक करके 14 मार्च के प्रदर्शन की बनायी रणनीति

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को नगर के टीडी इण्टर कालेज में जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुई जहां 14 मार्च को शिक्षा निदेशक कार्यालय के घेराव एवं तालाबंदी को सफल बनाने पर चर्चा की गयी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने जनपद के सभी शिक्षकों से कहा कि आप सभी के संघर्ष का परिणाम रहा कि सरकार तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने पर विवश हुई। बैठक को मण्डलीय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डा. राकेश सिंह, जिला मंत्री सुधाकर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में किसान आदर्श इण्टर कालेज प्रतापगंज के शिक्षक संजय मिश्र की हत्या की निंदा करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर विजय बहादुर यादव, रविन्द्र प्रसाद मिश्र, अतुल सिंह, प्रेम बहादुर, जय प्रकाश सिंह, राणा प्रताप, आजम खां, राम प्रताप विश्वकर्मा, वीपी जान, राजेन्द्र मौर्य, अनिल यादव, राम अचल यादव, सुरेश यादव, तेरस यादव के अलावा तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

UP 6878024797258035466

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item