aajtaktimes

शिल्पकार सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रीय महासचिव चौधरी


जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक शुक्रवार को तारापुर कालोनी में स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने बताया कि 13 मार्च को शिल्पकार सम्मेलन में भाग लेने के लिये रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी जनपद आगमन पर आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व मंत्री डा. मसूद अहमद एक दिन पहले यानी 12 मार्च को ही आ रहे हैं। डा. सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनायें। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राम आसरे विश्वकर्मा, डा. एसए रिजवी, प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, महाबल मौर्य, राजेश प्रजापति, अखिलेश पाल, अरमान आब्दी, शेर अली आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2767761756575925991

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item